काला जीरा खाने के फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभकारी
आज कल कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी आम हो गई है। हर कोई इस बीमारी से पीड़ित है ऐसे में काला जीरा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है, अगर आप इसका सेवन रेगुलर करते है तो यह आपके केलेस्ट्राल की मात्रा को कम करने में आपकी मदद करता है क्योंकि इसमें इसके बहुत से गुण सहायता करते है।
पेट दर्द में तुरंत राहत-
अगर आपके पेट दर्द की समस्या कई दिनों से है और यह जड़ से खत्म नहीं हो रही है तो आप काले जीरे का सेवन रेगुलर करना शुरू कर दीजिए और यदि किसी को पेट दर्द की समस्या है तो काला जीरा और चीनी को समान मात्रा में मिलाकर उसे दें। इसे खूब चबा चबा कर खाना होता है, जीरे से निकला रस पेट दर्द में तुरंत राहत देता है।