त्वचा में जलन और खुजली
त्वचा में जलन और खुजली बहुत ही आम और कष्टप्रद समस्या है। खुजलाने से इस समस्या से क्षणिक राहत मिल सकती है, लेकिन इससे त्वचा में संक्रमण और घाव का कारण बन सकती है।
त्वचा में जलन और खुजली के कारण - त्वचा में रूखापन, त्वचा रोग, मच्छरों या कीट का काटने, दवा या खाद्य पदार्थ से एलर्जी, सफाई का ध्यान न रखने आदि के कारण अक्सर त्वचा में जलन या खुजली होने लगती है। कई बार इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भी खुजली होने लगती है।
उपाय - खुजली और जलन को दूर करने के लिए घरेलू एवं प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।
- नींबू - नींबू के रस को खुजली वाली जगह पर लगाकर, सूखने दें। ऐसा करने से जल्द ही कुछ राहत मिल जाएगी। नींबू विटामिन 'सी' से समृद्ध और ब्लीचिंग प्रकृति के कारण नींबू खुजली वाली त्वचा के लिए सबसे अच्छे उपायों में से एक है। नींबू में मौजूद वाष्पशील तेल में उत्तेजना को सुन्न करने की क्षमता होती है। जिसके कारण यह जलन और सूजन को दूर करने में मदद करता है।